BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गोरखपुर पहुंचे, संगठन को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स
punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 06:29 PM (IST)

गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद पहली बार आज गोरखपुर पहुंचे । महानगर में प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। उनके इस दौरे को लोकसभा चुनाव व निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित महानगर के सभी दस मंडलों व पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। महानगर पहुंचने पर नौसढ़ में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। उसके बाद टीपी नगर चौक, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौक, गौतम गुरुंग चौक, आवास विकास कालोनी गेट, रानीडीहा चौक होते हुए पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय तक उनका जोरदार स्वागत किया। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर महानगर, जिला, कुशीनगर, महाराजगंज और देवरिया के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित थी लेकिन इस बैठक क्षेत्रीय कार्यालय की जगह को निरस्त करते हुए गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर चर्चा की। उन्होंने चारों जिलों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।