BJP पर  सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगा, निर्वाचन आयोग पहुंचा सपा का 3 सदस्य प्रतिनिधि मंडल

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 04:55 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी सिंह) : जैसे-जैसे यूपी में उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की धड़कने तेज होती जा रही है। सपा अपने गढ़ को बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा चुकी है। वहीं भाजपा ने भी सपा के गढ़ को ढहाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। इसी बीच सपा ने चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। शनिवार को सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 3 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।  

सपा ने लगाया BJP पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप
शनिवार को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में 3 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग से भाजपा की शिकायत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में जो लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हो रहे है। वह निष्पक्ष हो इसके लिए हम चुनाव आयोग आए थे। भारतीय जनता पार्टी उप चुनाव में धांधली करने पर उतारू हैं। योगी सरकार यूपी पुलिस  का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने पूरे रामपुर में चौराहे-चौराहे पर फोर्स लगा रखी है। पुलिसकर्मी फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम रहे है।

आजम पर पहरा लोकतंत्र पर खतरा
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के ऊपर जिस तरीके से पुलिस का पहरा लगा रखा है। वह देख कर लगता है कि वह कोई  मुजरिम है। सपा नेता आजम खां पर लगी बंदिशे लोकतंत्र के लिए खतरा है। हम चुनाव आयोग से गुजारिश करते है कि चुनाव आयोग के पास जो भी फोर्स उपलब्ध हो वहां तत्काल प्रभाव से रामपुर में लगाई जाए। जिससे कि रामपुर के मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static