UP में BJP नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, दशहरा मेले से लौटते समय वारदात, पुलिस ने संदिग्ध पकड़े...पूछताछ जारी
punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 04:47 PM (IST)

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के छाता थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देख कर घर लौट रहे बीजेपी कार्यकर्ता के भतीजे की गोवर्धन चौराहे फ्लाई ओवर के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार रात साढ़े 10 बजे की है। बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता के भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई थी।
भाजपा कार्यकर्ता सुघड सिंह निवासी आजनौक के भतीजे अजीत सिंह गुरुवार शाम को दोस्तों संग दशहरा मेला देखने गए थे। मेले से वापस लौटते समय रात साढ़े 10 बजे गोवर्धन चौराहे फ्लाई ओवर के नीचे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को फोन कर जानकारी दी गई।
स्वजन ने हत्या में चार लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।