मोदी की गारंटी के साथ ग्राउंड जीरो पर काम करें भाजपा कार्यकर्ता: बी.एल. संतोष

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 09:23 PM (IST)

अलीगढ़: लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले भाजपा संगठन अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा है। इसी को लेकर 23 फरवरी को ब्रज क्षेत्र के सभी 13 लोकसभा क्लस्टरों की बैठक अलीगढ़ में हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने संगठन के पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए करीब 30 बिंदुओं पर चर्चा की। रामघाट रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से इस बैठक का पहला सत्र शुरू हुआ। बीएल संतोष ने बैठक में मौजूद लोकसभा क्लस्टर जिला प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, जिला अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक व विधानसभा प्रभारी को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द ही आम चुनाव की घोषणा होने वाली है। हमारी तैयारी जमीनी स्तर पर कितनी है हमें यह विश्लेषण की करना होगा।

 10 वर्ष में भाजपा की सरकार ने देश हित में बहुत काम किएः संतोष
बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा की पिछले 10 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश हित और लोक हित में बहुत काम किए हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जिन लाभार्थियों को मिला है क्या कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं। हमें निरंतर प्रत्येक मतदाता के संपर्क में रहने की आवश्यकता है हमें इस आत्मविश्वास से बचना चाहिए। हाल ही में राम मंदिर का निर्माण हुआ है और राम मंदिर निर्माण होने के बाद मतदाता हमसे पूरी तरह सहमत सहमत है और हमें मतदान करेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह चुनाव को किसी भी प्रकार से हल्के में ना लें। चुनाव को पूरी गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। दो सत्रों में हुई बैठक के दौरान बीएल संतोष ने नेचु चुनाव के माइक्रो मैनेजमेंट पर चर्चा की।
 

कार्यकर्ता घर-घर जाकर करें प्रचार
उन्होंने एक-एक वोट की कीमत को पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया। लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा में प्रत्याशी कौन है यह पार्टी संगठन समय आने पर तय करेगा लेकिन प्रत्याशी एकमात्र कमल का फूल है जिसका प्रचार प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर करना है। उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान घर-घर गांव-गांव जाने के कार्यक्रम, बूथ सम्मेलन, लोकसभा संपर्क कार्यक्रम पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता के सामने पार्टी कार्यकर्ता को जाकर कमल के फूल का प्रचार करना है।

बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य समेत कई नेता रहे मौजूद
बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व्रज बहादुर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, व्रज क्षेत्र महामंत्री राकेश मिश्रा, नागेंद्र सिकरवार, एटा लोकसभा प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा, फिरोजाबाद लोकसभा संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, कासगंज जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित बज क्षेत्र के 13 लोक सभा क्षेत्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static