फिल्म जगत में फिर पसरा मातम, छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाने वाले एक्टर की अचानक मौत, फैंस और फैमिली में शोक .....

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 04:25 PM (IST)

Blake Garrett Death : हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। 2006 की हिट कॉमेडी फिल्म ‘हाउ टू ईट फ्राइड वर्म्स’ में अपने किरदार के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व चाइल्ड एक्टर ब्लेक गैरेट का 33 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक मौत से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

मां ने की निधन की पुष्टि (Blake Garrett Death)
ब्लेक गैरेट के निधन की जानकारी उनकी मां कैरोल गैरेट ने दी। उन्होंने 9 फरवरी 2026 (ET) को TMZ से बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि ब्लेक का निधन 8 फरवरी 2026 को हुआ। कैरोल गैरेट के अनुसार, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और परिवार मेडिकल एग्ज़ामिनर की ऑटोप्सी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : फौजी को सरेआम मार दी गई थी गोली... अब SHO समेत 3 पुलिसवालों पर तगड़ा एक्शन, 8 आरोपियों पर इतने का इनाम घोषित

शिंगल्स के इलाज से जुड़ी आशंका
कैरोल गैरेट ने बताया कि ब्लेक को हाल ही में शिंगल्स (Shingles) डायग्नोस हुआ था। पिछले सप्ताह ओक्लाहोमा में तेज दर्द के चलते वह इमरजेंसी रूम भी गए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्लेक वायरल संक्रमण के दर्द से राहत पाने के लिए कथित तौर पर खुद से दवा ले रहे थे। परिवार को आशंका है कि यह एक दुखद दुर्घटना हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

नशा छोड़कर बदली थी जिंदगी
मां के अनुसार, ब्लेक गैरेट पिछले तीन वर्षों से टुलसा में एक संतुलित और बेहतर जीवन जी रहे थे। उन्होंने नशे की लत छोड़ दी थी और अपनी जिंदगी को नए सिरे से संवारने की कोशिश कर रहे थे। कैरोल गैरेट ने कहा कि नशा छोड़ने के बाद ब्लेक ने खुद में सकारात्मक बदलाव किए थे।

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rate: चांदी औंधे मुंह गिरी... 'महागिरावट' से सर्राफा बाजार में भूचाल! Noida से Lucknow तक 24k, 22k गोल्ड के दाम भी जानें ....

छोटी उम्र में बनाई पहचान
14 सितंबर 1992 को ऑस्टिन, टेक्सास में जन्मे ब्लेक गैरेट ने कम उम्र में ही परफॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा। महज 8 साल की उम्र से उन्होंने लोकल प्रोडक्शन में काम शुरू कर दिया था। उन्हें खास पहचान 2006 की फिल्म ‘हाउ टू ईट फ्राइड वर्म्स’ से मिली, जिसमें उन्होंने बच्चों की लोकप्रिय किताब पर आधारित किरदार ‘प्लग’ निभाया था। इसके अलावा, एक्टिंग से दूरी बनाने से पहले ब्लेक ‘Barney’s Colorful World, Live!’ जैसे एरिना शो में भी नजर आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static