कानपुर देहात में नाजायज रिश्ते का खूनी अंजाम! घर आने से मना करने पर हुआ विवाद, पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 10:08 PM (IST)

Kanpur News, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में प्रेम-प्रसंग के शक में एक अधेड़ को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मृतक अधेड़ को गांव के एक ग्रामीण को अपने घर पर आने का विरोध करना महंगा पड़ गया और उसने अधेड़ की हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
पूरी घटना कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव की है। जहां रहने वाले नाहर सिंह यादव की पत्नी के अवैध संबंधों के शक में हत्या हो गई। दरअसल, आरोप है की नाहर सिंह की पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही रहने वाले अश्वनी से चलते थे ।अश्वनी आए दिन नाहर सिंह के घर आया जाया करता था। गांव में रहने और पुराने संबंधों के चलते घर आने जाने वाले गांव का ये रिश्ता कब अवैध में बदल गया किसी को भनक नहीं लगी।
PunjabKesari
आए दिन अश्वनी का नाहर सिंह के घर आना और उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ना उसे गवारा न था। जिसके चलते पति पत्नी में भी कई बार विवाद हुआ और गांव के रहने वाले अश्वनी को नाहर सिंह ने अपने घर आने से मना कर दिया। बावजूद इसके भी ये संबंध चलते रहे जिसको लेकर नाहर ने गांव के बाहर ही अश्वनी को इस बाबत समझाने की कोशिश की। उसने नाहर से विवाद कर उसके सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
PunjabKesari
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव पहुंचे कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया की ये घटना अशिनाईं के शक के चलते हुई है। पुलिस मामले की जांच के साथ कार्रवाई में जुट गई है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static