मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति नहीं मिली तो लड़के ने कर ली आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 05:27 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में परिजनों से मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति नहीं मिलने पर 12 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को कान्धला कस्बे में हुई। लड़के का शव उसके घर की छत से लटका पाया गया।

पुलिस ने बताया कि लड़के परिजनों का दावा है कि वह मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति नहीं मिलने से बेहद परेशान था। एक अन्य घटना में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहर का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस इस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static