होली खेल रहे देवर-भाभी को भाई ने मारी गोली, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 12:51 PM (IST)

बुलन्दशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गुठावली में होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब होली खेल रहे देवर-भाभी पर भाई ने अवैध संबंधों के चलते गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए देवर-भाभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का दौरा कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी अनुसार गांव गुठावली टिकरी निवासी अमित पुत्र देशराज का 17 वर्षीय चचेरा भाई अजय पुत्र राजकुमार गुरुवार की दोपहर होली खेलने के लिए अमित के घर आया था। जब वह अपने परिजनों को रंग लगा रहा था तभी अमित की पत्नी पूजा भी उसे रंग लगाने आई और जब दोनों देवर-भाभी आपस में होली खेल रहे थे तभी अमित ने दोनों को गोली मार दी जिसमें अजय के सीने में गोली लगने से वह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। वहीं पूजा के हाथ में गोली लगने से उसने शोर मचाते हुए गोली लगने की बात अन्य लोगों को बताई।

शोरगुल सुनकर एकत्रित हुए लोग आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं लोगों की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अमित को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया और जांच-पड़ताल में जुट गई। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक अजय व पूजा के मध्य अवैध संबंध का होना प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static