Bulandshahr News: 12 दिन पहले दफन शव के साथ छेड़छाड़, कब्र खोदकर हाथ और उंगली काटी; बेटे ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 03:21 PM (IST)

Bulandshahr News, (वरुण शर्मा): उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में कब्र खोदकर मुर्दे का अंग काटने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मृतक के बेटे ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
दरअसल, घटना खानपुर के पटवारीयान मोहल्ले की है, जहां 12 दिन पहले दफन किए गए 55 वर्षीय असलम के शव के साथ छेड़छाड़ की गई। उसका एक हाथ तथा दूसरे हाथ की उंगलिया काट ली गईं। मामले में मृतक के बेटे ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस अपनी शुरुआती जांच में इसे किसी जंगली जानवर का कारनामा मान रही है।
वहीं बुलंदशहर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जबकि, प्रथम दृष्टिया यह किसी जंगली जानवर का काम लग रहा है। एसपी दावा करते हैं कि फिर भी मामले में जांच जारी है।