बुलंदशहर पुलिस पर लटकी तलवार, दरोगा सहित 8 के खिलाफ हत्या की FIR
punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 05:30 PM (IST)
बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के छतारी के गांव चौढेंरा के जंगल में कल आम के बाग में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार दरोगा सहित 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
छतारी के गांव चौंढेरा निवासी विक्की लाश मिलने के बाद दो घण्टे तक हंगामा चलता रहा था। युवक के पिता ने पुलिस पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। विक्की के पिता ने बताया कि पांच अप्रैल को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की अपहरण को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विक्की को नामजद किया था। इसके बाद पुलिस ने 11 अप्रैल को विक्की और युवती को बरामद कर लिया था। विक्की तभी से पुलिस हिरासत में था।
मृतक युवक के पिता ने बताया कि, शुक्रवार को विक्की का शव गांव के समीप आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घण्टों तक चले हंगामे के बाद विक्की के पिता की तहरीर पर चौकी इंचार्ज राज कुमार मिश्रा के अलावा 8 के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
8 साल की मासूम से हैवानियत, फिर भीड़ ने किया दरिंदे का ऐसा हाल... वायरल वीडियो ने उड़ाए पुलिस के होश

