मानसून सत्र से पहले ही हो सकता है योगी कैबिनेट विस्तारः राजभर-दारा के अलावा इन्हें भी मिलेगा मौका

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 11:47 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 7 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलने की उम्मीद है। सत्र शुरु होने से पहले ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए का साथी बन जाने और सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाने के साथ मंत्रिमंडल के विस्तार पर बीते शुक्रवार को दिल्ली में मंथन हुआ है।

PunjabKesari
दारा-अफजाल की खाली सीटों पर उपचुनाव को लेकर हुआ मंथन
मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई मऊ जिले की घोसी सीट और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई गाजीपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर भी भाजपा हाईकमान के साथ प्रदेश नेतृत्व की चर्चा हुई। इस बात पर मंथन किया गया कि आने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी किसे अपना चेहरा बनाए।

Uttar Pradesh chief minister Yogi Adityanath at a meeting with his ministers and officials in Lucknow on Thursday. (HT PHOTO)

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा अब एनडीए का हिस्सा
मालूम हो कि ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा अब एनडीए का हिस्सा हैं। इसके अलावा सपा के विधायक दारा सिंह चौहान भी सपा से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। धर्म सिंह सैनी समेत कुछ और नेता भी भाजपा के पाले में आ चुके हैं। दरअसल, सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद अब दबाव इस बात का भी है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जाए। सुभासपा सदन में सरकार में सहयोगी के रूप में मौजूद रहना चाहती है। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static