सुहागरात के दिन दुल्हन ने दुल्हे के प्राइवेट पार्ट पर काटा दांत, पुलिस स्टेशन भागा दुल्हा...पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 01:40 PM (IST)

कौशांबी: जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन की करतूत की वजह से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शादी के बाद दुल्हन ने पहले सुहागरात मनाने से मना करती रही, लेकिन कई दिन बीतने के बाद दूल्हे ने अपनी पत्नी के साथ  शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने अपने ही पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। जिसके बाद पति दर्द से कराहते हुए पत्नी के कमरे से दूसरे कमरे में नाराज होकर चला गया, उधर पत्नी गहने और नगद रुपए लेकर फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला जनपद के कोखराज क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर दांत काट लिया। पीड़ित शख्स ने बताया कि उनकी शादी मिर्जापुर के विंध्याचल में 27 जनवरी को हुई थी। शादी समारोह प्रयागराज के एक गेस्ट हाउस में हुआ था. शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती ने पति को सुहागरात के दिन भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिया। युवक का कहना है कि उनकी पत्नी लगातार कोई न कोई बहाना बनाकर सुहागरात मनाने से आनाकानी करती रही. 22 फरवरी की रात को युवक ने नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने की कोशिश के तहत शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो महिला ने उसे खौफनाक बना दिया।

पीड़ित के अनुसार दुल्हन ने मौके का फायदा उठाकर तकरीबन 65 हजार नकद और गहने लेकर फरार हो गई. इसके बाद हैरान परेशान पति पुलिस के पास जा पहुंचा। घटनाक्रम को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। फिलहाल इस मामले में तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static