दुल्हे के साथ धोखा... रिश्ते में दिखाई 20 साल की लड़की, फिर उसकी विधवा मां से करा दी शादी
punjabkesari.in Friday, Apr 18, 2025 - 03:42 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएगे। दरअसल, यहां पर शादी के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी हुई है। यहां पर युवक को शादी के रिश्ते में 20 साल की लड़की पसंद कराई, लेकिन उसका निकाह उसकी 45 साल की मां से करा दिया। इस धोखे के बाद युवक अपना सिर पीट रहा है।
अपनों ने ही दिया धोखा
यह मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना इलाके के मुमताज नगर का है। यहां पर रहने वाला एक युवक अजीम मजदूरी करता है। उसका आरोप है कि भाई नदीम और भाभी शायदा ने निकाह के बारे में रिश्ते की बात की। भाभी ने अपनी भतीजी मंतशा से निकाह कराने का प्रस्ताव रखा। अजीम ने देखने के बाद लड़की को पसंद भी कर लिया और निकाह के लिए हां कर दी। लेकिन निकाह के समय उससे धोखा कर दिया और लड़की की मां से निकाह करा दिया।
विरोध करने पर दी धमकी
पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी भाई और भाभी ने ही उसे धोखा दिया है। निकाह के दिन लड़की की जगह उसकी मां को दुल्हन बनाकर दुल्ले के साथ बैठा दिया। फिर 31 मार्च को फाजलपुर में उसका निकाह करा दिया गया। इतना ही नहीं उससे निकाहनामा पर दस्तखत भी करा लिए गए। युवक का कहना है कि जब मौलाना ने निकाह पढ़ना शुरू किया तब उसे पता चला कि उसकी शादी उससे 25 साल बढ़ी महिला से कराई जा रही है। इसका विरोध करने पर उसे रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी मिली। उसने न्याय की गुहार लगाई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UP वालों को करनी होगी जेब ढीली, 20 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली...जानिए विद्युत विभाग का नया नियम
