चीन की दादागीरी पर अंकुश तभी जब भारत UN सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनेः शिवपाल

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 07:57 PM (IST)

लखनऊः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 8वीं बार निर्विरोध अस्थाई सदस्य चुने जाने पर देश को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का परिषद में चुना जाना गौरवपूर्ण है।

प्रसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर कहा कि यह गौरवपूर्ण है कि भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2021-22 के लिए 8वीं बार निर्विरोध अस्थाई सदस्य चुना गया है। लेकिन अब समय आ गया है कि परिषद की पुनर्रचना हो और चीन की दादागीरी पर अंकुश लगाने हेतु भारत को यहां स्थाई सदस्यता मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static