नागरिकता संशोधन कानून मुसलमानों का विरोधी नहीः रामदास अठावले

punjabkesari.in Wednesday, Dec 18, 2019 - 12:23 PM (IST)

गोरखपुरः देशभर में CAA के विरोध ने तेज रूप ले लिया है। धरना प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून मुसलमानों का विरोधी नहीं है। भारत के नागरिकों को इससे डरने की कोई जरुरत नहीं है।

अठावले ने आगे कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को किसी के उकसावे में नहीं आना चाहिए। यह कानून पड़ोसी देशों से शरण के लिए भारत आए हिन्दू, जैन, बौद्ध, सिख, पारसी और ईसाई लोगों को भारतीय नागरिकता देने से संबंधित है। यह किसी के साथ अन्याय करने वाला कानून नहीं है। यह घुसपैठों को बाहर का रास्ता दिखाएगा।

बता दें कि अठावले कुशीनगर के साखोपार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते समय वह होटल पथिक निवास में उन्होंने विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि कानून से भारतीय मुसलमानों को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों में वहां के मूल निवासी इस कानून के बारे में ठीक से समझ ही नहीं रहे हैं, इसलिए विरोध कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static