योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 7 नये चेहरे मंत्रिमंडल शामिल

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 08:05 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मंत्रिमंडल में विस्तार कर नये चेहरे मौका दे दिया है। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को योगी सरकार ने कैबिनेट में मंत्री बना दिया गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले विधान सभा चुनाव को साधने की तैयारी भाजपा कर रही है। जिससे जातीय समीकरण बना कर एक बार फिर सत्ता में भाजपा बनी रहे।
योगी सरकार मंत्रिमंडल की लिस्ट: 
जीतिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री 
PunjabKesari
जितिन प्रसाद ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड तथा स्नातक में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान, दिल्ली से एमबीए किया है। जितिन प्रसाद के पिता जितेन्द्र प्रसाद (बाबा साहिब) भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी (1991), पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव (1994) के राजनितिक सलाहकार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष (1995) तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

राजनीतिक जीवन परिचय
सर्वप्रथम, जितिन प्रसाद सन् 2001 में भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव बने, उसके बाद सन् 2004 में अपने गृह लोकसभा सीट शाहजहांपुर से 14 वीं लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमायी तथा इसमें उन्हें विजय भी प्राप्त हुई। पहली बार जितिन प्रसाद को सन् 2008 में भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य इस्पात मंत्री नियुक्त किया गया था। उसके बाद सन् 2009 में जितिन प्रसाद 15 वीं लोकसभा चुनाव में धौरहरा से चुनाव लड़े तथा इस चुनाव में 184,509 वोटों से उन्हें विजयी भी प्राप्त हुई।

जितिन प्रसाद 2009 से 18 जनवरी 2011 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,19 जनवरी 2011 से 28 अक्टूबर 2012 तक पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा 28 अक्टूबर 2012 से मई 2014 तक मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, यूपीए सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रहें हैं। जितिन प्रसाद शाहजहाँपुर, लखीमपुर तथा सीतापुर में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। जितिन प्रसाद को उत्तर प्रदेश में शांतिप्रिय व विकासवादी राजनीती के लिए जाना जाता है। अब उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनया गया है। 

पलटू राम राज्य मंत्री का राजनीतिक जीवन परिचय
PunjabKesari

लरामपुर सदर की सुरक्षित सीट पलटू राम भारतीय जनता पार्टी से विधायक है। गोंडा जिले के परेड सरकार गांव के रहने वाले है। विधायक पलटू राम ने फैजाबाद (अब अयोध्या) के अवध विश्वविद्यालय से एमए तक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में रुझान होने के कारण वह छात्र जीवन से ही समाज कार्यों में भागीदारी करते रहे। पलटू  राम 000 में सबसे पहले भदुआ तरहर क्षेत्र से सदस्य और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चुने थे। बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर वह मनकापुर सुरक्षित सीट से 2007 के विधानसभा चुनाव लड़े पर उन्हें 4622 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के टिकट से उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में बलरामपुर सदर सीट से लड़ा।  उन्होंने जीत दर्ज की और आज योगी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया 

सोनभद्र की ओबरा विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक संजीव कुमार गोंड ने मंत्री पद की ली शपथ
PunjabKesari

संजीव कुमार गोंड़ सोनभद्र की ओबरा विधानसभा के रहने वाले है। जिन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। संजीव गोंड 1978 में जनसंघ से विधायक रहे हैं। तत्कालीन जनता दल गठबंधन की सरकार में संजीव गोंड को उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिल चुकी है। वहीं अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री की आज शपथ ली है। 

संगीता बलवंत बिंद ने मंत्री पद की ली शपथ 
PunjabKesari

संगीता बलवंत गाजीपुर सदर से भाजपा विधायक है। उनका पूरा नाम  संगीता बलवंत बिंद है।  वह छात्र जीवन से राजनीति में रही है। उन्होंने स्थानीय कॉलेज में छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। जमानिया क्षेत्र से निर्दल जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। उनके पिता स्व. रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे। संगीता बलवंत के पति एक होम्योपैथिक चिकित्सक है। वहीं अब योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद उनके इलाके में खुशी का माहौल है। 

 दिनेश खटीक मंत्री का जीवन परिचय 
PunjabKesari

मेरठ जिले के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से  दिनेश खटीक विधायक है। उन्होंने ने पहली बार 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की। उन्होंने इसके पहले विश्व हिन्दी परिषद के सदस्य भी रह चुके है। वो  मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। 

धर्मवीर प्रजापति का परिचय
PunjabKesari

धर्मवीर प्रजापति हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। प्रजापति भाजपा के महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं। धर्मवीर प्रजापति ने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में समाज के लिए सेवा के कार्य आरंभ किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2002 में पहली बार उन्हें प्रदेश का दायित्व मिला। तत्कालीन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में वह प्रदेश के महामंत्री बने। आज उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। 

छत्रपाल गंगवार का जीवन परिचय 
PunjabKesari

बरेली जिले के बहेड़ी विधानसभा से छत्रपाल गंगवार  विधायक है। वही दूसरी बार विधायक चुने गये है। पहली बार वह 2007  में बहेड़ी विधान सभा सीट से विधायक चुने गये थे। वह 017 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी नसीम अहमद को हराकर वह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे है। वहीं भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंत्री बनाया है।  अब देखना है कि वह 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को कितना फायदा पहुंच पाते है। 





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static