देवरिया हत्या कांड में जीवित बचे अनमोल से CM योगी ने की मुलाकात, जमीनी विवाद में 6 लोगों की हुई थी हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 02:03 PM (IST)

देवरिया: देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक ही परिवार में पांच लोगों की हत्या के बाद गंभीर रूप से घायल  अनमोल दुबे से सीएम योगी ने मेडिकल कॉलेज में मुलाकात कर पीड़ित का हालचाल जाना। इस हत्याकांड में दोनो तरफ से पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक सत्य प्रकाश दुबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर 27 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एफआईआर के अनुसार, शोभिता ने बताया कि मेरे चाचा प्रकाश दुबे का साल 2014 में अपहरण करके प्रेम प्रकाश यादव ने अपने नाम हमारा पूरा खेत लिखवा लिया था. जब इसकी जानकारी मेरे पिता सत्यप्रकाश दुबे को हुई तो उन्होंने न्यायालय में मुकदमा कर दिया. ये केस अभी चल रहा है. उसी रंजिश को लेकर हमारे घर पर हमला किया।

बता दें कि सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि इससे पहले आज ही सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव (50) की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद में सन्नाटा पसरा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

ये भी पढ़ें:- देवरिया नरसंहार: 30 मिनट में बिछ गई 6 लाशें, पूरे खानदान को खत्म करने पर उतारु थे हमलावर

देवरिया: जिले के फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर सोमवार की सुबह एक ऐसी घटना घटी कि पूरी जिले में दहशत का माहौल बन गया। दरअसल, एक हत्या का बदला लेने कि लिए 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।  जो, जहां मिला, उसे वहीं मार-काटकर मौत की नींद सुला दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static