CM योगी ने अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 02:52 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल में भर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की और डाक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। सिंह को शनिवार देर शाम सूजन की शिकायत पर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार 89 वर्षीय भाजपा नेता के रक्त में यूरिक एसिड और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से कुछ ऊपर है। उनकी हालत स्थिर बताई गयी है।      

योगी ने डॉक्टरों से वयोवृद्ध नेता से उनकी तबीयत के बारे में जाना और उन्हें निर्देश दिए। गौरतलब है कि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सिंह पिछले साल कोरोना संक्रमित हो गये थे जिसके बाद उन्हे संजय गांधी स्नानाकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static