महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक....गंगा नदी में डूबे 3 MBBS छात्रों की मौत, पढ़े यूपी की 10 बढ़ी खबरें...
punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 11:59 AM (IST)

लखनऊ: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरक्षपीठाधीश्वर की भूमिका में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की।
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- यूपी में महिलाएं असुरक्षित
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।
गर्व के पल: एक पिता के लिए इससे बड़ा दिन क्या होगा...IPS बेटे ने पिता के कंधे पर लगाए स्टार
बचपन में जहां बच्चे खेल खिलौनों के सपने देख रहे होते हैं, तब मां बाप बच्चों के बड़े होकर अफसर, डॉक्टर, पायलट बनने के सपने बुनते हैं, लेकिन हकीकत सपने से भी कहीं ज्यादा हो जाए, तो दुनियां में इससे बड़ी कोई बात हो ही नहीं सकती है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में देखने को मिला।
बदायूं: गंगा नदी में डूबे 5 MBBS छात्र, 3 की मौत...2 की तलाश में जुटे गोताखोर
यूपी के बदायूं से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कछला गंगा घाट पर एमबीबीएस के 5 छात्र डूब गए। गंगा में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई. जबकि 2 छात्रों की तलाश में जारी है। छात्रों के मौत की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
स्वरा भास्कर की शादी अवैध! मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- इस्लाम कबूल किए बिना निकाह नाजायज
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। उनकी शादी को इस्लाम के जानकारों ने नाजायज करार दे दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि बिना इस्लाम कबूल किए दोनों का निकाह शरीयत की रोशनी में जायज नहीं है।
जेल से विदेशों में बात करता था अब्बास: निकहत के फोन में मिले 2-3 इंटरनेशनल नंबर… फंडिग की जांच में जुटी SIT
कासगंज जेल में निरूद्ध सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर मिलने, आपत्तिजनक सामग्री और जेल अधिकारियों को गिफ्ट देने के आरोप में पकड़ी गई विधायक की पत्नी निकहत अंसारी और उसके ड्राइवर नियाज की रिमांड का आज दूसरा दिन है। सुबह 10 बजे से चित्रकूट पुलिस लाइन में दोनों से पूछताछ शुरू की गई।
3 फिट की जगह में 1100 शिवलिंग.. लोटा जल चढ़ाने से मनोकामनाएं होती हैं पूर्ण, करें दर्शन
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर झांसी के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महज 3 फिट में 11 सौ शिवलिंग और एक लोटा जल, फूल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शायद आपको ये काल्पनिक ही लगेगा, लेकिन आज आपको पंजाब केसरी की टीम इस देश के एक अनोखे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रही है।
MLA अब्बास अंसारी को कासगंज में सता रहा मौत का डर, की जेल बदलने की मांग
उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) को कासगंज जेल (Kasganj Jail) में जान का खतरा सता रहा है। इसी के चलते अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी (Omar Ansari) ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अब्बास की सुरक्षा की मांग की है।
योगी सरकार बड़ा तोहफा: अब 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट होंगे शिक्षामित्र,1.46 लाख शिक्षामित्रों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा दिया है, अब प्रदेश में सामान्य शिक्षकों की तरह 60 साल की उम्र तक अपनी सेवाएं शिक्षा मित्र दे सकेंग। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बताया कि शिक्षामित्रों की संविदा आधारित सेवाएं उनकी 60 वर्ष की आयु होते ही खुद समाप्त जाएगी।
शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले के बरखेड़ा थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया । जहां डंपर (Truck) ने बाइक (Bike) सवार एक महिला (Woman) और उसके दो बेटों को कुचल दिया, जिससे महिला और उसके एक बेटे (Son) की मौत (Death) हो गई जबकि दूसरा घायल (Injured) हो गया।