कल्याण सिंह से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे CM योगी, पूछा हालचाल तो Ex CM ने ये दिया जवाब
punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 06:22 PM (IST)

लखनऊः संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह का स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। आज उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल लिया। इस दौरान सीएम योगी ने उनसे पूछा ‘कैसे हैं’ तो उन्होंने हल्के में जवाब दिया।
बता दें कि हॉस्पिटल में उनके साथ कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। उनके हेल्थ में हल्का सुधार हुआ है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया था। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया है।