CM योगी की पुलिस को नसीहत- जनता नायक से खलनायक बनाने में देर नहीं करती

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 06:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को पुलिस अलंकरण समारोह में शिरकत की। यहां उन्होंने मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) का शुभांरभ करते हुए कई पुलिस अधिकारियों को पदक वितरित किए। इस दौरान सीएम योगी (CM yogi) ने पुलिस अधिकारियों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि जनता नायक को खलनायक बनाने में देर नहीं करती है। कुछ समय तक आप जनता या शीर्ष अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक सकते हैं। जनता दर्शन से पता चलता है कि जिलों में क्या हो रहा है? पुलिस का जनता के प्रति पहला व्यवहार बहुत कुछ तय कर देता है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि पीड़ित सबसे पहले पुलिस के पास ही जाता है। कई बार पुलिस और फिर शासन को मुंह छिपाना पड़ता है। साढ़े 4 साल में पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन थोड़ी सी चूक हम सबको खलनायक बना देती है। सिर्फ बेहतर संवाद से ये चूक सुधारी जा सकती है। मौके पर सीनियर अधिकारी जाकर बेहतर संवाद कर सकते हैं। पुलिस के पक्ष को कम शब्दों में, तथ्यात्मक तरीके से पेश कर खलनायक बनने से बचा जा सकता है।

सीएम योगी ने कहा कि मौके का मुआयना कर सही जानकारी दें तो मीडिया ट्रॉयल नहीं हो पाएगा। जानकारी के बावजूद कई बार मौन रह जाते हैं आप। सोशल मीडिया पर सही समय और तथ्य के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हम यहां अपना बचाव करने नहीं, जनता की सुरक्षा के लिए आए हैं। जनता का विश्वास पुलिस पर, हम पर बना रहना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static