TB रोग के उन्मूलन को लेकर बोले CM योगी- हमें सामूहिक प्रयास की जरूरत

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 09:56 AM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास किये जाने की जरूरत है और इसी तरह के प्रयासों के जरिए ही पोलियो का उन्मूलन कर पाएं हैं। सीएम ने कहा कि सामूहिक प्रयास तथा अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राज्य के जेई/एईएस (दिमागी बुखार) से प्रभावित 38 जिलों में इस बीमारी पर नियंत्रण में सफलता मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस पूरी दुनिया में क्षय रोग से ग्रसित व्यक्तियों को इससे मुक्त करने के अभियान को एक नई गति देने का दिवस है। उन्होंने कहा, “ 1882 में पहली बार टीबी के जीवाणु की पहचान हुई, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी अब तक दुनिया को इस रोग से मुक्त नहीं किया जा सका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के सामने 2030 तक दुनिया को क्षय रोग से मुक्त किये जाने का लक्ष्य रखा है।” उन्होंने कहा, “ सार्थक प्रयासों से हमने पोलियो जैसी कई बीमारियों से निजात पायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दृष्टि से एक अभियान प्रारम्भ किया गया है।” 2020 की तुलना में 2021 में राज्य में टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static