'भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है', बागपत में बोले CM योगी

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 02:41 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने बागपत में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित कहा कि आज भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। जब आप अच्छी सरकार चुनते हैं, तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है। आज किसान निधि से किसानों को लाभ मिल रहा है। यूपी को दंगा मुक्त बनाया गया है और अब यूपी में तेजी से विकास हुआ है।
PunjabKesari
सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान बढ़े शौक से भारत से अलग हुआ था, आज देखो वहां खाने के भी लाले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत में फ्री में राशन बट रहा है तो वहीं, पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बने, 4 करोड़ गरीब लोगों के घर बने हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप उनको वोट दें, जो भारत को विकसित करेंगे। जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं। इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा के लोग दंगा करते थे। आज माफिया सब गायब हो गए हैं। या तो वह जेल में हैं, या जहन्नुम में हैं। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, कहा- 'वोट बैंक की खातिर हज़ारों वर्षों की आस्था को खारिज कर रहा है इंडी गठबंधन'

समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हज़ारों वर्षों से चली आ रही आस्था और भक्ति को इंडी गठबंधन वाले सिर्फ वोट बैंक के लिए ख़ारिज कर रहे हैं। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मैदान पर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों में यहां के किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जाती थी लेकिन भाजपा सरकार किसानों पर पूरा ध्यान दे रही है। अमेरिका में जहां यूरिया प्रति बोरी तीन हज़ार रुपये में मिलती है वहीं हम भारत में किसानों को 300 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static