CM योगी ने भाजपा प्रत्याशी कवर सिंह के समर्थन में किया चुनाव प्रचार, कहा- 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 03:12 PM (IST)

हापुड़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज चुनावी हुंकार भरने हापुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। देश का तेजी से विकास हो रहा है। देश में IIT-IIM बन रहे हैं। हमारी सरकार गरीबों के विकास के लिए काम कर रही है। व्यापारियों को लाभ मिल रही है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिला है। हाईवे और एक्सप्रेस- वे का निर्माण हो रहा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोरो-शोरों से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। एक दिन में औसतन वह तीन जिलों में प्रचार कर रहे हैं। साथ ही वह अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज पीलीभीत, रामपुर में चुनावी हुंकार भरने के बाद सीएम योगी हापुड़ पहुंचे। जहां उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी कवर सिंह तंवर के समर्थन में वोट डालने की अपील की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static