बिहार में बोले CM योगी - 'ये चुनाव नेशन फस्ट और परिवार फस्ट का चुनाव है'

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 03:20 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है। उन्होंने अपने परिवार का विकास किया है। सीएम ने कहा कि बिहार ही नहीं यूपी में एक यादव परिवार है जिन्हे सिर्फ अपनी चिंता होती है। लेकिन मोदीजी और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने पहले ही उन्हें जवाब दे चुकी है। इसलिए मैं आप के बीच आया हूं। आप को भी जवाब देना होगा।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि देश का गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति ही भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के चार आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा यह संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है, जिसमें हमने विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध की भी उद्घोषणा की है।

उन्होंने उप्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नया नारा देते हुए कहा, ''80 बनेगा आधार, राजग 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।'' भाजपा मुख्यालय पर विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित पार्टी के संकल्प पत्र के संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा, ‘‘यह संकल्प पत्र एक ब्लू प्रिंट है, नये भारत का और श्रेष्ठ भारत का, आत्मनिर्भर भारत का एवं विकसित भारत का।

'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र को नये भारत का, श्रेष्ठ भारत का, आत्मनिर्भर भारत का और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट बताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को कहा कि यह देश के सभी नागरिकों के लिये मोदी की गारंटी है। अन्य पार्टियों सिर्फ अपने परिवार के लिए सोचती है। जबकि मोदी जी देश के लिए सोचते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static