शाहबेरी में अवैध निर्माण पर फूटा योगी का गुस्सा, 30 बिल्डरों के खिलाफ की ये कार्रवाई

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 11:19 AM (IST)

नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहबेरी में हुए अवैध निर्माण को लेकर सख्त रवैया अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने 30 बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

2007-2014 तक जमीन मामलों में लिप्त अधिकारियों की बने सूची
लोकभवन में बुधवार शाम नोएडा, ग्रेटर नोएडा और शाहबेरी से जुड़े मामलों को लेकर बुलाई गई बैठक में मुख्यमंत्री ने शाहबेरी में अवैध निर्माण पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्माण कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाए। 2014 के बाद हुए निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की सूची बनाई जाए। साथ ही उन्होंने 2007 से 2014 तक जमीन मामलों में लिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उनकी सूची बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

मकानों व फ्लैट्स में रह रहे लोगों की हो जांच
सीएम ने कहा कि शाहबेरी में सभी निर्माणों की सुरक्षा आडिट होनी चाहिए। जो निर्माण सुरक्षित नहीं है, उनको गिराने की प्रक्रिया प्राधिकरण को करनी चाहिए। जिन मकानों व फ्लैट्स में लोग रह रहे हैं, उनकी जांच करवाई जाए। ताकि पता चल सके कि ये लोग कौन हैं और बिल्डरों से इन लोगों ने कैसे भवन खरीदे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static