हाईटेक भाजपा कार्ययालय के उद्घाटन में पहुंचे CM योगी, बोले- PM मोदी के विजन को पूरा कर रहे हैं

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 01:54 PM (IST)

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। आज सीएम योगी ने गोरखपुर में बीजेपी के हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।



इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में भाजपा को जनता ने विजय दिलाई है। 2024 की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सपनों का भारत बन रहा है। सीएम योगी के संबोधन के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने अपनी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वन नेशन वन टैक्स लागू किया गया।  गोरखपुर में पांच प्रधान मंत्री आ चुके लेकिन गोरखपुर में खाद फैक्टी को नहीं चालू करा पाए।  लेकिन पीएम मोदी ने एक बार वाद किया उसे पूरा किया।  उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस ने जनता को लड़ाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास चाहती है। मोदी जी का सपना है कि हर गरीब को उसका अधिकार मिले। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static