भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आज जौनपुर आएंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 09:47 AM (IST)

जौनपुर (जावेद अहमद): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में भाजपा (BJP) की जीत सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ली हुई है। इसी को लेकर सीएम लगातार चुनावी जमसभाएं कर चुनाव प्रचार कर रहे है। आज भी सीएम योगी प्रदेश के पांच जिलों में रैलियां करेंगे। इन 5 जिलों में मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़ और जौनपुर शामिल है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सीएम जहां पहुंचने वाले है।

PunjabKesari

बता दें कि, आज मुख्यमंत्री जौनपुर दौरे पर है और नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गई जनसभा में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में निकाय अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवार, पार्टी जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां दोपहर बाद चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव बोले- अगले लोकसभा चुनाव के लिए अहम संदेश देगा उत्तर प्रदेश का नगरीय निकाय चुनाव

PunjabKesari

CM दोपहर 2ः00 बजे के बाद पहुंचेंगे जौनपुर
मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम जौनपुर में दोपहर 2ः00 बजे के बाद पहुंचेंगे। सभा स्थल पर ही मुख्य मंच के पास हेलीपैड बनाया गया है, जहां उनका हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। सुरक्षा मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। रैली में हजारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav: 2 मई की शाम 37 जिलों में थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों ने चल दिए सभी दांव

PunjabKesari

CM की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष सुरक्षा को लेकर आईजी जोन वाराणसी समेत लखनऊ के अधिकारियों ने ब्लू प्रिंट तैयार किया। पुलिस प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static