UP में संचारी रोग नियंत्रण अभियान से रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है: CM योगी

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 05:52 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' के तृतीय चरण का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इन अभियानों से राज्य में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। सीएम ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' के तृतीय चरण का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान से सम्बन्धित जागरूकता वीडियो का लोकार्पण भी किया। यह अभियान 01 से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के समन्वय, डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ जैसी संस्थाओं के सहयोग एवं जनसहभागिता के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा विगत 03 वर्षों से संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए अभियान संचालित किया जा रहा है। इन अभियानों से प्रदेश में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। इस दिशा में राज्य की सफलता देश व दुनिया के लिए एक उदाहरण है।       

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static