कांग्रेसियों ने फूंका CM योगी का पुतला, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 03:25 PM (IST)

कानपुरः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रियंका गांधी को सोनभद्र पीड़ितों से मिलने के बाद छोड़ भी दिया गया, लेकिन कांग्रेसियों नाराजगी बरकरार है। जिसके चलते कानपुर के मूलगंज चौराहे पर कांग्रेसी सीएम योगी का पुतला फूंकने के लिए जमा हो गए। इसकी भनक लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया।

कांग्रेसी कार्यकर्ता मूलगंज चौराहे से कोतवाली जाने लगे तो पुलिस से उनकी जमकर झड़प हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसपर पुलिस से धक्का मुक्की हो गई।

प्रदर्शन कर रहे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंच गई। इसका फायदा बचे हुये कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उठाया और कोतवाली चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static