सनातन धर्म पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण, यह पूरे विश्व को परिवार कहने का देता है संदेश: रक्षामंत्री राजनाथ
punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 05:05 PM (IST)

Lucknow News: सनातन धर्म को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अलग-अलग दलों के नेताओं के विवादित बयान आने के बाद अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सनातन धर्म पर विवादित बयान देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पूरे विश्व को एक परिवार मानने का संदेश देता है।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सनातन धर्म को लेकर हो रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला धर्म है। यह धर्म जाति, पंथ और मजहब से ऊपर उठकर संपूर्ण विश्व को अपना परिवार कहने वाला धर्म है। इसका न कोई आदि है न कोई अंत है। इस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाली महिलाएं चीटियां दिखने पर उन्हें आटा डालती है।
उन्होंने लखनऊ के विकास पर कहा कि फरवरी से लखनऊ में मिसाइलों का निर्माण होने लगेगा। इसके साथ ही शहीद पथ पर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शहर में 11 नए फ्लाईओवर बनाने और अवध चौराहे पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है।
ये भी पढ़ें....
- सनातन धर्म को गाली देने वालों का 2024 में होने वाला है मोक्ष: बाबा रामदेव
- यूपी में हुए अलग-अलग चार भीषण हादसे, बीते 24 घंटों में बच्चों समेत 20 लोगों की दर्दनाक मौत
वहीं, बीते दिन शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने वाराणसी में सनातन धर्म को लेकर विवादित बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म को लेकर गाली देने वालों को 2024 में मोक्ष मिलने वाला है। सनातन धर्म का मर्म काशी में है। यहां दिव्यता तो युगों-युगों से थी, लेकिन PM मोदी ने इसमें भव्यता और दे दी।