बुलंदशहर में मिला कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 8 सदस्यों को किया क्वारंटाइन

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 06:26 PM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। जिला मजिस्ट्रेट रविंदर कुमार ने बताया बुलंदशहर-दिल्ली मार्ग पर वीरखेडा गांव का एक युवक नोएडा स्थित फैक्टरी में नौकरी करता है। जांच के बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिला। उन्होंने बताया कि युवक को खुर्जा सामुदायिक केंद्र में विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही उसके परिवार के आठ सदस्यों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

कुमार ने बताया की वीरखेड़ा गांव को तीन किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया गया है। गांव में घर-घर जाकर स्वास्थय विभाग की टीम ग्रामीणों की जांच कर रही है। जिले में 101 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static