Crime News: घर में घुसकर महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, मासूम बेटा-बेटी को भी चाकू मारे
punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 11:34 AM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला डॉक्टर की बेरहमी से हुई हत्या से हड़कंप मच गया। डॉक्टर की चाकू घोंपकर हत्या की गई। इतना ही नहीं उसके बच्चों पर भी हमला किया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने बैग में लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।
बता दें कि मामला थाना कमला नगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक टीवी रिचार्ज करने वाले शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है।आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बना दी हैं, जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही थीं। उधर घटना के बाद पुलिस की सरगर्मी से हत्यारे की तलाश को कुछ समय बाद सफल हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने शुभम नाम के युवक को दबोच लिया। थाना कमला नगर इलाके में महिला डेंटिस्ट निशा की घर में घुस कर चाकू घोंप पर हत्या कर दी थी। साथ ही चाकू के हमले से दो बच्चे भी घायल हो गए थे।
इस बारे में आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि शुभम नाम के बदमाश ने लूट के बाद महिला डॉक्टर की हत्या की है। पुलिस ने शुभम की तलाश शुरू की तो शुभम बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शुभम को रोकने की कोशिश की तो शुभम ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली शुभम के पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके से एक बैग मिला है जिसमे जेवरात और नकदी भरी हुई है।