बसंत पंचमी पर्व पर गंगा घाट पर जुटी आस्था की भीड़, हजारों लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 03:46 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर बुधवार स्नान पर्व बसंत पंचमी के दिन हजारों लोगों ने डुबकी लगाई। स्नान दान के पर्व पर शुभ मुहूर्त में गंगा में डूबकी लगाने के लिए अधिकाशंत: लोग प्रयागराज पहुचकर संगम में स्नान कर पूण्य अर्जित किया। वही जनपद,नगर व आसपास गांव के लोगों ने रामपुर, गुलौरी,चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहांगीरा बाद,भवानीपुर,बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर स्नान ध्यान व दान देकर पूण्य अर्जित किया।
PunjabKesari
स्नान के लिए प्रात:काल से ही लोग गंगा घाट पहुचने लगे थे। समय के साथ घाटो पर भीड़ बढ़ती गई। गंगा घाट पर पहुंच रहे लोगों ने पूण्य की डूबकी लगाकर दर्शन पूजन किया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित गंगा घाटों पर पुलिस बल की भारी तैनाती देखी गई। स्नान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह गोताखोर व मछुआरों को सतकर् रखा गया था। 
PunjabKesari
सुबह पांच बजे संगम नोज पर भीड़ बढ़ी। सात बजे तक घाट स्नानार्थियों से भर गया। पुलिस कर्मियों को सख्ती करके वहां से भिक्षुओं, घाटिया पंडों को हटाना पड़ा। स्नान निर्विघ्न रूप से होता रहा। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद संगम नोज पर रहे। उन्होंने बताया कि स्नान पर्व सकुशल चल रहा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static