बाराबंकी: गांव में दबदबा कायम रखने के लिए दबंगों ने अनुसूचित जनजाति के लोगों को पीटा

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 10:48 AM (IST)

बाराबंकी: गांव में दबदबा कायम रखने के लिए दबंगों ने अनुसूचित जनजाति के लोगों को जमकर पीटा है। दबंगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित व्यक्ति काफी डरा और सहमा हुआ है। उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
 

मामला बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। यहां बदोसराय क्षेत्र के खजूरी गांव के रहने वाले ऊंची जाति के दबंगों का कहर अनुसूचित जनजाति के परिवार पर टूटा है। दबंगों ने अनुसूचित जनजाति की महिलाओं सहित व्यक्ति को जमकर पीटा। अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति की इतनी गलती थी कि वह अपने ऑटो रिक्शा से परिवार को भेजने जा रहा था। इसी दौरान दबंगों ने उसे रोका। ऑटो रिक्शा में परिवार होने के चलते अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति नहीं रुका। जिससे नाराज दबंगों ने उसे आगे जाकर रोक लिया और उसकी और उसके साथ महिलाओं की जमकर लात घुसा से पिटाई कर दी।

 पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि दबंगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित व्यक्ति काफी डरा और सहमा हुआ है। उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static