यमुना एक्सप्रेस-वे पर सूटकेस में युवती का मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2022 - 07:09 PM (IST)

मथुरा: जिले के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस- वे के समीप एक युवती का शव सूटकेस में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवती हत्या करके शव को फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर आप-पास के लोगों से सम्पर्क कर युवती की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कस्वा राया के मथुरा मार्ग पर यमुना एक्सप्रेस वे के समीप कृषि अनुसंधान केंद्र के पास का बताया जा रहा है। जहां पर लाल रंग के ट्राली बैग अज्ञात युवती का शव मिला है।  लाश की फोटो जिले के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी भेजी गई है। राया थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि उक्त युवती की उम्र 21-22 के करीब है। रंग गोरा लंबे काले बाल, जिसने सलेटी कलर की टी-शर्ट पर लेजी डेज लिखा हुआ है। नीले कलर की सफेद रंग की पत्तीदार प्लाजो पहने हुए है। इसके अलावा बाएं हाथ पर लाल कलावा काला धागा, लाल सफेद बैगनी रंग की साड़ी, पैरों के नाखूनों पर हरे रंग की नेल पेंट लगी हुई है। उन्होंने बताया कि युवती के चेहरे पर खून के निशान बने हुए है। कयास लगाये जा रहे हैं कि युवती की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में रखकर यहां फेंक गए हैं।

सूत्रों की मानें तो युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। युवती के शरीर कई जगह चोट के निशान है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस की कई टीमें मृतक युवती की शिनाख्त में जुटी हैं। आसप पास के जिले के थाने में इसकी सूचना दे दी गई है। मौके पर जांच के लिए  फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार मामले का खुलासा किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static