दहेज की मांग पूरी ना होने पर गर्भवती पत्नी और ससुर की ईंटों से कुचल कर हत्या, शव देख सहमे लोग

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 10:49 AM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा से दहेज हत्या का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाएगी। जहां एक हैवान पति ने अपनी गर्भवती पत्नी और घर आए ससुर की ईंटों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों को बांधकर उनके सिर बुरी तरह कुचले गए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अलीगंज क्षेत्र का है। यहां के निवासी पारस की शादी ढाई साल पहले सावित्री के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चलता रहा। बाद में पारस और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सावित्री का उत्पीड़न करने लगे। पीड़ित पक्ष के मुताबिक ससुराल वाले 50 हजार रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल मांग रहे थे। सावित्री के पिता रक्षपाल इसे देने में सक्षम नहीं थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ। पंचायतें भी हुईं, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने।

जिसके बाद विवाद बढ़ता देखकर सावित्री मायके चली गई। जिसके बाद पति पारस अपने घर पर ताला लगाकर दिल्ली परिजनों के पास चला गया। काफी दिन बीत जाने के बाद सावित्री अपने पिता के साथ पारस के घर आई और उसके साथ दोनों रहने लगे। वहीं जब इस बात की भनक पारस के परिजनों को लगी तो वह पारस के घर आ धमके। यहां आते ही वह सावित्री और उसके पिता के साथ झगड़ा करने लगे।

बताया जा रहा है कि पारस और उसके परिजनों ने देर रात पत्नी और ससुर को रस्सी से बांधकर पीटा। फिर ईंटों से कूचकर दोनों को मार डाला। दोनों के शव आंगन में पड़े मिले। दोनों के सिर बुरी तरह कुचले हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी पारस फरार है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static