कर्ज से परेशान व्यापारी ने उठाया खौफनाक कदम: फेसबुक लाइव होकर खाया जहर, पत्नी की मौत
punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 02:37 PM (IST)
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर कर्ज से परेशान थोक जूता कारोबारी ने जहर खा लिया। पत्नी ने पति को बचाने का प्रयास किया। परंतु पति ने सल्फास की गोली को पति ने खा लिया। बचे हुए जहर को पत्नी ने भी खा लिया।जिसका लाइव वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। आनन- फानन में पति- पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक मामला बागपत जिले के बड़ौतनगर का है। जहां पर कासिमपुर खेड़ी गांव के रहने वाले राजीव तोमर पिछले 5 साल से सुभाष नगर में पत्नी पूनम और दो बेटों विपुल और रिदम के साथ रह रहे थे। उनकी बावली रोड पर जूते की दुकान है। वह थोक व्यापारी भी हैं। पिछले कुछ महीने से उसका कारोबार मंदी की मार झेल रहा था। खर्च चलाने के लिए आस-पड़ोस के दुकान वालों से कर्ज लेना पड़ रहा था। जिससे दुखी होकर उन्होंने जहर खाने का प्रयास किया पत्नी ने समझाने का प्रयास कि बावजूद उन्होंने जहर को खा लिया। बाद में बचे हुए जहर को पत्नी ने खा लिया। डॉक्टरों ने बताया क्रिटिकल कंडीशन में पति पत्नी को अस्पताल में परिजन लेकर आए थे। पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पति को आईसीयू में रखा गया है। वहीं पुलिस ने बताया इस संबध में कोई तहरी नहीं मिली है। पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि बागपत में एक व्यापारी एवं उनकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास और उनकी पत्नी की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुःख हुआ। परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि श्री राजीव जी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
बागपत में एक व्यापारी एवं उनकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास और उनकी पत्नी की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुःख हुआ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022
परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि श्री राजीव जी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बेबी फॉर्मूले के विदेशी आपूर्तिकर्ताओं को अपने बाजार में बने रहने में मदद करेगा अमेरिका

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

पहली छमाही में बीएमडब्ल्यू की कार बिक्री 64.2 प्रतिशत बढ़कर 5,570 इकाई पर