डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन, बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के दिये निर्देश

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 06:29 PM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले को पहले ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी है। उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि यह तो अभी पहला ऑक्सीजन प्लांट सिराथू सीएचसी को दिया जा रहा है। मंझनपुर मुख्यालय सहित अन्य सीएचसी में और भी ऑक्सीजन प्लांट जल्द लगेगा। ताकि अस्पताल आने वाले हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिल सके। केंद्र, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक में हमारी सरकार है। किसानों को सीधे खाते में पैसा दिया जा रहा है। हमारी और पुरानी सरकारों में तुलना कीजिए। उस समय भ्रष्टाचार होता था, लेकिन आज भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। डिप्टी सीएम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। अफसरों को निर्देश दिया कि वह बाढ़ पीड़ितों की हर तरह से मदद करें।

 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के लोगों को कोरोना के दौर को भूलना नहीं चाहिए। इतिहास के पन्ने खोले जाएं तो सौ वर्ष के बाद कोई महामारी आती है। परंतु इस बार देश के जिम्मेदार वैज्ञानिकों ने वैक्सीन तैयार कर लोगों को बचाने के लिए आगे आए। अब लोगों को वैक्सीन लगवाना चाहिए। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने मिलकर प्रयास किया। इसी का नतीजा है कि सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बेहतर मेडिकल की सुविधा सीएचसी में मिलेगी।

उन्होंने कहा, मेरी जन्मभूमि के अंदर जो अस्पताल है, वहां से ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में एक यूनिट में 5 किलो राशन मिल रहा है। यदि मोदी नहीं होते तो घोटाला हो जाता, राशन नहीं मिलता। अखिलेश यादव के अन्नदाता अब मतदाता के ट्विट पर डिप्टी सीएम बोले सपा मुखिया अखिलेश यादव मौजूदा समय में परेशानी में है। वह सोच रहे थे कि 2022 में उनके लिए रास्ता बन जायेगा। लेकिन समाजवादी पार्टी 2022 में 47 का जो आकड़ा 2017 का था उसे पार कर गयी या एक भी सीट आगे बढ़ा ले गई तो माना जाएगा बहुत बड़ी बात है। और जातिगत सम्मेलन के सवाल पर उन्होंने कहा- उनकी पार्टी और नेतृत्व सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रहा है। उन्हें सिखाया गया है कि गरीब को रूप में देखिये देश और प्रदेश वासी को देश और प्रदेश वासी के रूप में देखिय।और उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पीड़ित लोगो की जाँच के बाद निर्धारित मदद पहुंचाने का निर्देश अफसरों को दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static