आस्था या अंधविश्वास! मां के साथ दर्शन करने आए देवीभक्त ने मंदिर में अपना गला काटा, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 11:53 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गड़बड़ा धाम शीतला देवी मंदिर में शनिवार को चौंकाने वाली घटना में एक देवी भक्त ने दर्शन पूजन के दौरान देवी के सामने ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ भक्त को लेकर पुजारी एवं अन्य लोग अस्पताल भागे, जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।       

मंदिर में युवक के साथ उसकी मां भी मौजूद
पुलिस के अनुसार इस घटना के समय मंदिर में युवक के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। बेटे द्वारा गर्दन काटने की घटना से उसकी मां भी अवाक एवं संज्ञाशून्य हो गयी। अपने तरह की इस अनूठी घटना चर्चा का विषय बन गयी। मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हलिया थाना क्षेत्र में स्थित गड़बड़ा धाम में सुबह लगभग दस बजे लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी गांव निवासी मुन्ना लाल का 27 वर्षीय पुत्र मनोज अपनी मां के साथ देवी के दर्शन पूजन के लिए गया था। दर्शन के दौरान उसने ब्लेड से अपना गला काट दिया।

मंदिर के पुजारी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस को तत्काल सूचित कर उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज ने मां का जयकारा लगाया और जेब में रखे ब्लेड को निकाल कर अपना गला काट लिया। धाव काफी गहरा था, इसलिये अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static