यूपी में अपराधियों का खौफ कायम, महिला की हत्या के बाद शव पेड़ से लटकाया

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2019 - 12:38 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधित वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मथुरा का है। जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हत्यारों ने जुर्म छुपाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया।
PunjabKesari
जानिए क्या है मामला?
मामला पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा चौमुहां का है। यहां की रहने वाले नहना की पत्नी वीनेश(28) का शव बह्मा जी मंदिर के समीप खेत में पेड़ से लटका मिला। आस-पास के लोगों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
PunjabKesari
महिला की गला दबाकर हत्या
परिजनों ने बताया कि वीनेश खेत पर भूसा लेने के लिए गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जुर्म को छिपाने के लिए हत्यारों ने उसके गले में रस्सी का फंदा बनाकर जामुन के पेड़ पर लटका दिया। महिला के गले में लगाया गया फंदा ही सब कुछ ब्यां कर रहा था। फंदा इतना ढीला था कि महिला का शव लटकने की बजाय धरती पर बैठने की मुद्रा में था। जबकि गले में नीले निशान बने हुए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि महिला का पहले गला दबाकर मारा गया है। इसके बाद उसको पेड़ पर लटकाया गया।

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने की आशंका
चर्चा ये भी है कि महिला की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या हुई है। घटना का आरोप कस्बा के ही कलुआ पर लगाया जा रहा है। महिला की दो बेटियां तथा एक पुत्र है, जबकि इस घटना में चश्मदीद भी इस घटना को हत्या बता रहे हैं।

तहरीर आने पर सख्त कार्रवाई- चौकी प्रभारी
इस बारे में चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया है कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।










 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static