फ्लाईओवर के नीचे काम कर रहे मजदूरों पर भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला, एक की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 07:47 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में फ्लाईओवर के नीचे काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ी दुर्घटना घट गई। काम कर रहे मजदूरों के ऊपर भरभराकर मिट्टी का टीला गिर पड़ा। मिट्टी के नीचे आधा दर्जन मजदूर दब गए। वहीं मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई। लापरवाही रही कि ये मजदूर बिना सुरक्षा के काम कर रहे थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादत गंज फ्लाईओवर के पास का है। जहां नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर मिट्टी के टीला के रूप में काल आ गिरा। स्थानीय पुलिस की मदद से जेसीबी के द्वारा दबे मजदूरों को निकाला गया। घायल मजदूरों को जसरा स्थित सीएससी भेजा गया है।

मिट्टी के मलबे में दबे मजदूरों में से एक हिमांशु ने बताया कि हाईवे टूटा था उसे जोड़ना था। हम सात फीट गहरे गड्ढे में थे। तभी पहाड़ी खिसकी और हम 4 लोग मिट्टी में दब गए। JCB बुलाई उसने खुदाई की। तीन मजदूर बहुत सीरियस हैं उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static