गायत्री प्रजापति के बेटे से ED ने की पूछताछ, उगलवाए कई अहम राज...

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2020 - 12:01 PM (IST)

लखनऊः यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक हफ्ता पहले रिहा हुए गायत्री प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज हुआ। जिसके चलते उन्हें एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गायत्री प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति से पूछताछ की है। जिसमें पूर्व मंत्री के बेटे ने कई राज उगले हैं।

इतना ही नहीं ईडी ने शुक्रवार को कई शेल कंपनियों को लेकर अनिल से पूछताछ की है। इस दौरान ईडी को शेल कंपनियों के साथ करोड़ों के ट्रांजेक्शन से जुड़े सबूत मिले। गायत्री और उसके परिवार से जुड़ी 15 कंपनियों के सुराग ईडी को मिले हैं। 11 कंपनियां गायत्री प्रजापति के नाम पर बताई जा रही हैं। बाकी कंपनियां पत्नी और बेटे के नाम पर हैं। अनिल प्रजा​पति पर आरोप है कि उन्होंने शेल कंपनियों के जरिए मोहनलालगंज में करोड़ों की संपत्तियां खरीदी हैं। इसके अलावा खनन घोटाले के मामले में भी उनसे पूछताछ हुई। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static