बेटे, बहू से क्षुब्ध बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की एक करोड़ रुपये की जायदाद, पांच महीने से वृद्धाश्रम में रह रहा था बुजुर्ग

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 03:18 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बेटे और बहू के कथित खराब बर्ताव से क्षुब्ध होकर अपनी एक करोड़ रुपये मूल्य की जायदाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम कर दी है। खतौली कस्बे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे 80 साल के नाथू सिंह ने बुढ़ाना तहसील के उप रजिस्ट्रार के कार्यालय में दाखिल एक शपथ पत्र में कहा है कि उनकी जमीन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को दे दी जाए।

सिंह ने कहा कि उनके निधन के बाद वहां कोई स्कूल या अस्पताल बना दी जाए। इस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जाती है। उप रजिस्ट्रार पंकज जैन ने सोमवार को बताया कि नाथू सिंह ने पिछली चार मार्च को अपनी वसीयत तैयार करायी है, जिसमें उनके मकान और 10 बीघा कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बतायी गयी है। सिंह का आरोप है कि उनके बेटे और बहू ने कई बार उन्हें अपमानित किया। इसी वजह से उन्हें वृद्धाश्रम जाना पड़ा। वृद्धाश्रम की प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि नाथू सिंह पिछले करीब पांच महीनों से उनके वृद्धाश्रम में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- CM योगी ने गन्ना किसानों को दी 77 ट्रैक्टर की सौगात, कहा- आज किसान कर रहा है अतिरिक्त गन्ना पैदा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार को गन्ना किसानों को 77 ट्रैक्टर की सौगात दी है। इसके लिए सीएम योगी ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर उन्होंने 77 ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, हमने बंद चीनी मिलों को भी शुरू कराया और गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया। आज सबसे ज्यादा ग्रीन ईंधन इथेनॉल के माध्यम से देने का काम हमारी शुगर इंडस्ट्री और हमारे किसान कर रहे हैं। किसान अतिरिक्त गन्ना पैदा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static