शर्मनाकः 8 लाख नहीं मिलने पर दहेज़ लोभियों ने बारात लाने से किया इनकार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 12:14 PM (IST)

जौनपुरः दहेज़ लोभियों का बढ़ता लोभ आए दिन खबरों की सुर्खियाँ बन जाता है। ऐसा ही दहेज़ का लालच से भरा एक मामला सामने आया है। जहाँ महज 8 लाख रूपए ना मिलने पर ठीक शादी के दिन, दहेज़ लोभी दूल्हा बारात लेकर आने से मना कर दिया। दुल्हे व उसके परिवार वालों ने लड़की वालों से साफ कहा कि 8 लाख रूपए दो नहीं तो बारात लेकर नहीं आएंगे। पैसे न मिलने पर दुल्हे ने बारात को सच में नहीं लाया।

बताते चलें कि मामला खुटहन थानांतर्गत शाहबुद्दीनपुर का है। जहाँ दुल्हन के अरमान उसके मेंहदी की तरह ही बेरंग रह गए। सुहाग का जोड़ा पहने दुल्हन घर ही बैठी रह गई। महज 8 लाख के सौदागरों ने अरमानों की बली चढ़ा कर रख दी। 19 नवंबर मंगलवार को शादी की तारीख तय कर दी गई थी। शादी की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी थी। यहाँ तक कि तिलक की रस्म बीते 15 नवंबर को पूरी की गई थी। जिसमें अपनी हैसियत के हिसाब से लड़की वालों ने उपहार भी दिया था।

रामलोचन सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी निधी सिंह की शादी सुल्तानपुर जिले के रानेपुर गांव निवासी रोहित के साथ तय की थी। तिलक वगैरह सब हो चुका था बस शादी होना बाकी था। बारात आने के दिन सुबह दूल्हे के बड़े भाई घर आकर बोले कि 8 लाख रूपये दहेज के घर पहुंचा देने के बाद ही शाम को बारात आयेगी। जानकारी होते ही वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। यहां तक की टेंट, लाइट, मंडप का काम भी अंजाम दिया जा चुका था। जानकारी होते ही वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए।
PunjabKesari
वहीं लड़की की बहन रीना सिंह ने बताया कि पहले भी दहेज के रूप में कुछ पैसा दिया जा चुका है। लाख कोशिशों के बाद भी और पैसों का इंतजाम नहीं हो पाया। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए। उन्होंने दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static