दहेज की खातिर ससुरालियों ने बहू को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, 3 महीने की गर्भवती थी महिला
punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 10:55 AM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने दरिदंगी की हद पार करते हुए गर्भवती बहू की हत्या कर दी और फरार हो गए। सैफई के पुलिस उपाधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि उसराहार इलाके कौआ रमपुरा निवासी विनोद कुमार ने 29 अप्रैल 2016 को अपनी 24 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी चौबिया क्षेत्र के नगला सबी पश्चिमी निवासी मुन्नालाल के पुत्र लालू यादव से की थी। विनोद के मुताबिक मांग के अनुसार तय दहेज दिया गया था। शादी के 6 महीने बाद से ही पूजा को उसके ससुरालीजनों की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विनोद का आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहजे के रुप में 2 लाख रुपए और एक बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई जिसमें पूजा को प्रताड़ित न करने का भरोसा दिलाया गया, लेेकिन ससुरालीजन 6 महीने से बेटी को परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार का कहना है कि उसने बेटी पूजा को अपने साथ ले जाने की बात उसके ससुरालीजनों से की, लेकिन वे लोग पूजा को मायके भेजने पर अड़े रहे।
इस दौरान विनोद कुमार ने बताया कि ससुरालीजन पूजा की मायके वालों से फोन पर बात भी नहीं कराते थे। उन्होंने बताया रविवार सुबह ग्रामीणों ने पूजा की मौत की सूचना दी और वह परिजनों के साथ गांव पहुंचे। पूजा के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी के गले पर लाठी रखकर हत्या कर दी। पूजा के गले पर निशान साफ-साफ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पूजा की हत्या के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। पूजा 3 महीने की गर्भवती थी।
चंद्र ने बताया कि सूचना पर वह थानाध्यक्ष चौबिया चंद्रदेव यादव के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पूजा के पिता विनोद की तहरीर में पति, सास-ससुर, ननद और देवर को नाजमद किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?