योगी सरकार में प्रशासनिक अफसरों के परिजन तक सुरक्षित नहीं...कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 01:44 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि रामराज का दावा करने वाली योगी सरकार (Yogi Sarkar) के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानून व्यवस्था (Law and Order) पूरी तरह चौपट है। भाजपा (BJP) जाति-धर्म के आधार पर अपराधियों में भी भेदभाव करती है। इसलिए सत्ता संरक्षित असामाजिक तत्व प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ते रहते है।        
PunjabKesari
UP में प्रशासनिक अफसरों के परिजन तक सुरक्षित नहीं
सपा अध्यक्ष ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में रोज ही अपराधिक घटनायें हो रही है लेकिन सरकार और शासन-प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। मुख्यमंत्री जगह-जगह बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में उनके शासन में रामराज आ गया है, लेकिन सच्चाई तो यह है कि सामान्य महिला की बात तो छोड़ दीजिये, उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अफसरों के परिजन तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस अमानवीयता के साथ कानपुर देहात के मडौली गांव में मां-बेटी को जलाकर मारा गया उससे पूरा प्रदेश शर्मसार है। पीड़ित परिवार से संवेदना जताने तक नहीं दिया जा रहा है।
PunjabKesari
भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अन्तर
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में ही रोककर लोकतंत्र को शर्मसार किया है लेकिन सपा पीड़ित परिवार के साथ है। लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर खूब लंबे चौड़े दावे किए है लेकिन प्रदेश के जो हालात है उसमें कोई भी निवेशक सौ बार सोचता है। भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अन्तर है। प्रदेश के विकास में उसकी कोई रूचि नहीं है। वह जाति, धर्म के आधार पर अपराधियों में भी भेदभाव करती है। इसलिए सत्ता संरक्षित असामाजिक तत्व प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ते रहते है। शांति व्यवस्था में भारी गिरावट के चलते अब लोग इतना ज्यादा त्रस्त हैं कि वे जल्दी से जल्दी भाजपा सरकार से निजात पाना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static