रातों-रात अरबपति बन गया किसान, बंद पड़े सेविंग्स खाते में अचानक आये 100 अरब ₹..किसान पहुंचा बैंक

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 02:30 PM (IST)

भदोही: जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर किसाना के बंद पड़े खाते में अचानक से 100 अरब रुपये जमा होने का मैसेज आया। इस दौरान किसान के खुशी का ठिकाना न रहा है। किसान दोड़ा हुआ बैंक पहुंचा और कॉपी में एंट्री करा ली।  जब इसकी जानकारी मैनेजर को हुई तो उन्होंने किसान के खाते को सीज कर दिया है। किसान के खाते में पैसा कहा से आया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया इसकी जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही जांच का खुलासा किया जाएगा फिलहाल किसान के खाते को सीज कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?
आप को बता दें कि मामला दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव के रहने वाले भानुप्रकाश बिंद का है। भानुप्रकाश का सुरियावां के पास में बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक का है। बीते दिनों 16 मई 2024 को अचानक भानु प्रकाश के बंद खाते में 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये धनराशि का मैसेज मोबाइल दिखने लगा। खेती करने वाले भानु प्रकाश को मोबाइल पर आने वाला मैसेज जब समझ नहीं आया तो उसने कुछ दूसरे लोगों से इसकी चर्चा की। जिस पर लोगों ने भानु प्रकाश को बताया कि तुम्हारे खाते में बहुत ढेर सारा रुपया किसी ने जमा किया है। भानु प्रकाश ये सुनकर दंग रह गया। उसे इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था। इस कारण वह अपने खाते वाले बैंक गया और उसने बैंक कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। जब उसके खाते को चेक किया तो सचमुच इतनी राशि देखकर वह हैरान रह गया।

बैंक मैनेजर बताया किसान के खाते में 99999495999.99 ₹ आये हैं । बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया खाते को सीज कर दिया गया है। एनपीए किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़े भानू प्रकाश का  बचत खाता है। खाता NPA हो जाने के बाद ऐसा हुआ हो और इतनी बड़ी रकम एक साधारण खाते में आना ही बड़ी बात है। इतनी ज्यादा मात्रा में पैसे की जानकारी होने पर खाते को तत्काल होल्ड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये पैसा कहा से आया है, इसकी जांच के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static