Farrukhabad Road Accident: दिल्ली जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल
punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 11:31 AM (IST)

Farrukhabad Road Accident (दिलीप कटियार): उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से दिल्ली जा रही IRTC फर्म की डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में बैठी लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक सहित चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के निकली IRTC फर्म की डबल डेकर बस थाना नवाबगंज के ग्राम नगला जोधा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस पलटनें की खबर पर आस-पास के ग्रामीण व थाना पुलिस नें बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
यात्रियों ने चालाक पर बस तेज चलाने का लगाया आरोप
वहीं, हालत गंभीर होने पर बस चालक थाना कादरी गेट के नगला पजाबा निवासी 40 वर्षीय चालक मदन लाल, 80 वर्षीय सोबरन सिंह व उनके पुत्र 46 वर्षीय रघुवीर व 40 वर्षीय प्रदीप कुमार को लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया। चारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मदन लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों ने चलाक पर बस तेज चलाने का आरोप लगाया है।