फर्रुखाबाद: BJP नेताओं के इशारे पर पुलिस कर रही प्रताड़ित, युवक ने SHO को बताया गुंडा
punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 03:51 PM (IST)
फर्रुखाबाद: जिले में सार्वजनिक स्थल पर कब्जा करने को लेकर नाराज युवक ने पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठाएं हैं, इसे लेकर शख्स ने मोहल्ले की दीवारों पर पुलिस के खिलाफ विवादित पोस्टर भी चिपका दिया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में पीड़ित कायमगंज के कईं SHO व दरोगाओं को गुंडा बता रहा है। युवक ने भारतीय जनता पार्टी सांसद मुकेश राजपूत व पूर्व कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक पर पुलिस से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने बताया कि हमारे साथ लगातार सरकार और पुलिस उत्पीड़न कर रही है। आरोप है कि शासन और स्थानीय पुलिस के इशारे पर लोगों को सरकारी जमीन पर कब्जा कराया जा रहा गया है। आरोपी अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बिल्डिंग बना रहे है। पीड़ित बताया कि इस मुद्दे को तीन साल पहले भी उठाया था लेकिन इसकी कही पर सुनवाई नहीं हुई। जिससे थक हार कर अपनी बात को मोहल्ले की दीवारों पर पोस्टर बनवा कर चिपका दिया है। अब पीड़ित को आरोपियों की तरफ से धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें:- UP Crime News: बस्ती में युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।